*सी.एस.आर. महाविद्यालय के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में 4 स्वर्ण पदक प्राप्त*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) सी.एस.आर. महाविद्यालय शिक्षा जगत में विगत वर्षों में लगातार कई स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। प्रति वर्ष 08 से 10 विद्यार्थियों द्वारा प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करते आए हैं। इस वर्ष भी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा महामहिम पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गरिमामई उपस्थिति में सत्र 2025-26 के प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने क्षेत्र एवं महाविद्यालय को सूचित गौरवान्वित किया। प्रथम स्थान में अर्चना गंधर्व (एम.एस.सी. आईटी), ईशा बंजारे (एम.ए. इतिहास), अनिल कुमार श्रीवास (एम. ए. योगा ), प्रगति सोनी (पी.जी.डी. योगा ) रहे। प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मनोज कुमार बंजारे ,प्रीति यादव ,रितु निरनेजक, यशवंत कुमार, हेमंत बांधे , पार्वती, लोमश कुमार साहू, कृष्णा कुमार , रमा राजपूत , झामन सिंह राजपूत, को भी सम्मानित किया गया। जिनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं शिवाजी राव शिक्षण संस्थान आप सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.06शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए : राजेश चटर्जी
छत्तीसगढ़2026.02.06अमरकंटक जलेश्वर पेंड्रा मार्ग और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट
धर्म-कला-संस्कृति2026.02.06संत बाबा मेहरवान सिंह साहेब जी की (मासिक) वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई,श्री सुखमणी साहिब का पाठ
Uncategorized2026.02.06छ.ग. रजत महोत्सव के अंतर्गत राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि. (CSPDCL) का शा.जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सभागार में विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन


