🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नम आंखों से अपने साथी हवलदार को आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ परिवार ने दी बिदाई, पोस्टमार्टम के समय मेडिकल कॉलेज में आईजी मुनव्वर खुर्शीद भी वहां पर डटे रहे मृतक की देह को एम्बुलेंस से परिजनों और आरपीएफ स्टाफ के साथ रीवा रवाना किया गया

On: December 3, 2025 5:57 PM

नम आंखों से अपने साथी हवलदार को आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ परिवार ने दी बिदाई। पोस्टमार्टम के समय मेडिकल कॉलेज में आईजी मुनव्वर खुर्शीद भी वहां पर डटे रहे मृतक की देह को एम्बुलेंस से परिजनों और आरपीएफ स्टाफ के साथ रीवा रवाना किया गया

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज) आज सुबह रेल सुरक्षा बल रायगढ़ के एक सिपाही द्वारा हवलदार को दनादन चार गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद आरपीएफ पोस्ट के बाहर मीडिया का जमावड़ा रहा न्यूज़ मिलने के बाद ही मीडिया के लोग वापस लौटे उधर असमंजस में पड़े आरपीएफ के अधिकारी भी इस घटना के बाद से बहुत दुखी मन से अपने साथी की मौत का बात को पचा नहीं पा रहे थे कोई भी अधिकारी कर्मचारी ठीक से बोल नहीं पा रहे थे। रीवा मध्य प्रदेश से मृतक के परिजनों की आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई पोस्टमार्टम के समय आईजी मुनव्वर खुर्शीद स्वयं जिला डटे रहे उनके परिजनों से मिलकर यथा संभव सहायता आरपीएफ के द्वारा की जाएगी । पोस्टमार्टम के बाद देह को परिजन शासकीय क्वार्टर ले गए थे । जहां मृतक की पत्नी का रो रो करके बुरा हाल हो गया था। उसके पाद परिजनों की उपस्थिति में मृतक का देह पोस्ट के बाहर एम्बुलेंस में लाया गया सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद आरपीएफ परिवार रायगढ़ ने जिसमें सहायक सुरक्षा आयुक्त एस सी हसन, राकेश कुमार, पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार, बृजराज नगर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक,रजीत कुमार सिंह, निरीक्षक सीआईबी रामलाल यादव उपनिरीक्षक संजय कुमार एस,सहायक उपनिरीक्षक संतराम अनंत, एस के यादव,रणवीर जाट , एके सिंह, एस बी सिंह ,माधव प्रसाद,सहित आरपीएफ परिवार के अन्य लोगों ने नम आंखों से अपने हवलदार साथी पीके मिश्रा को अंतिम बिदाई दी।आरपीएफ स्टाफ रायगढ़ से दो स्टाफ परिजनों के साथ रीवा जिला के लिए मृतक पीके मिश्रा पार्थिव देह लेकर रात्रि नौ बजे रवाना हुआ जहां परिजनों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में उनके पैतृक निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी । पुत्र जो रायगढ़ से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर हैदराबाद में अध्ययन कर रहा है उसके सीधे रीवा पहुंचने के बाद मुखाग्नि दी जाएगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment