रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में कार्यक्रम के शुरुआत में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला द्वारा बीजापुर नक्सली क्रूर हमले में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते पुष्प अर्पित किया गया
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा सैनिकों के मजबूत कंधों पर देश की बुनियाद टिकी है हमारा गुलशन उन्हीं की बदौलत गुलजार है और हम सब आजाद हवा में चयन भरी सांसे ले रहे हैं सैनिक हमारे देश की आन बान और शान है शहीद जवान आज भी हमारे दिलों में जिंदा है आज हम सभी को जरूरत है उन पर गर्व करने की माटी के लालो को मेरा सलाम आगे उन्होंने कहा कि बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को मैं अपना शीश झुकाकर शत शत नमन करता हूं।
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के शहादत पर कहा की देश के जवानों के बुलंद हौसलों की बदौलत थी हम अपने परिवार के बीच चैन की नींद से सो पाते हैं देश पर हंसते-हंसते अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वालों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती ऐसे शहीदों को शत शत नमन करता हूं।
उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

