🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नवनियुक्त कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया पदभार ग्रहण,कहा शासन की योजनाओं को बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना प्राथमिकता*

On: December 25, 2025 6:01 AM
*शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें,इस पर कार्य करेंगे*
*अरपा प्रोजेक्ट,स्वच्छता, समेत स्मार्ट सिटी की सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा*
बिलासपुर-( वायरलेस न्यूज) नवपदस्थ कमिश्नर आईएएस श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने आज नगर पालिक निगम कमिश्नर तथा एमडी स्मार्ट सिटी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही कमिश्नर श्री सर्वे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा की शासन की जो योजनाएं है उन्हें बेहतर तरीके से समय पर पूरा करना तथा उसका लाभ शहरवासियों को मिलें यें उनकी प्राथमिकता है। आगे चर्चा करते हुए कमिश्नर श्री सर्वे ने कहा निगम के जितने भी कार्य है उन सभी को शहर वासियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा।
नवपदस्थ कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा
कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर का पूरे देश में दूसरा स्थान है,जो गौरवान्वित करने वाला है,इसे प्रथम स्थान पर लाने के लिए कार्य करेंगे। स्वच्छता एक सतत रूप से चलने वाली और अनिवार्य प्रक्रिया है,जिसका क्रियान्वयन प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ होनी चाहिए, शहर वासियों के साथ मिलकर सभी के सहयोग से इस पर कार्य करेंगे ताकि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर को पहला रैंक मिल सकें। निगम के अंतर्गत आने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं और सेवा का निर्बाध रूप से लाभ सभी शहरवासियों को मिलता रहें इस इस दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही निगम तथा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जितने भी विकास कार्य चल रहें हैं उसे समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी है, उसे प्रदूषण से बचाने तथा एक नई पहचान देने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना और अन्य योजनाओं पर काम जारी है,जिसका क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर किया जाएगा। इसके साथ ही निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा की बिलासपुर को और भी बेहतर और विकसित बनाने के लिए सभी से सुझाव लेकर कार्य किया जाएगा। इससे पहले निगम के प्रभारी कमिश्नर श्री खजांची कुम्हार ने नवनियुक्त कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे को पदभार सौंपा
*प्राथमिकता में नए क्षेत्रों में विकास कार्य भी शामिल*
नवपदस्थ कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा निगम सीमा में जो नए क्षेत्र शामिल हुए है वहाँ सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन क्षेत्रों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
*टीम वर्क के साथ काम करेंगे*
कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा की कोई भी कार्य अकेले नहीं किया जा सकता सभी के सहयोग से कार्य सफ़ल होता है.एक बेहतर टीम वर्क के साथ शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment