बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)आज जिला न्यायालय परिसर स्थित नवीन सभागृह में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय जिला न्यायाधीश सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 200 कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन न्यायाधीश रिची जैन एवं धीरज पलेरिया प्रांतीय महासचिव छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश महोदय ने सभी कर्मचारियों को मेहनत एवं लगन से कार्य करने तथा नए वर्ष में कुछ नया संकल्प लेने को कहा। उन्होंने नेशनल लोक अदालत में पूरे भारत वर्ष में उच्च स्थान प्राप्त करने पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को समय के साथ अपडेट रहने एवं भविष्य में बिलासपुर जिला न्यायालय की आदर्श जिले का नाम दिलाए जाने हेतु ईमानदारी पूर्वक कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में महिला कर्मचारी साथी सेन मैडम एवं भाई राकेश के द्वारा कविता एवं गाना प्रस्तुत किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

