बिलासपुर नगर निगम विकास की योजनाएं भाजपा मंत्रियों के गुटबाजी की भेंट चढ़ी सकरी का कार्यक्रम निरस्त होना इसका प्रमाण प्रमोद नायक महापौर कांग्रेस प्रत्याशी
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने सकरी में विकास योजनाओं और भूमि पूजन के कार्यक्रम को निरस्त होने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम बिलासपुर की हालत खस्ता है मंत्रियों की आपसी लड़ाई में विकास की योजनाओं धरी की धरी रह जा रही हैं आज बिलासपुर की जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि सकरी में भूमि पूजन और विकास के कार्यों का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री और नगर निगम के मंत्री अरुण साव स्थानीय विधायक के साथ करने वाले थे लेकिन वह कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिया गया यही हालत नगर निगम के सभी कार्यों में है नगर निगम के 70 के 70 वार्ड सफाई अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं महापौर और सभापति की लड़ाई mic मेंबर और सभापति की लड़ाई और बात तो अब विधायक और मंत्रियों की लड़ाई तक पहुंच गई जिस विश्वास से जनता ने चुना था जनता का विश्वास खत्म हो रहा है आज की घटना ने प्रमाणित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने में खुली लड़ाई चल रही है कार्ड में नाम न छापने का असर युवा महोत्सव से लेकर सकरी तक के कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

