पीएम सूर्य घर योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं
योजना में सोलर वेंडर द्वारा कोताही बर्दाष्त नहीं – डायरेक्टर श्री आर.ए.पाठक
बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 12 जनवरी 2026)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के तिफरा स्थित कल्याण भवन में डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी के डायरेक्टर श्री आर.ए.पाठक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति पर बिलासपुर रीजन के अन्तर्गत मुंगेली, कोरबा, जीपीएम एवं बिलासपुर जिले के सोलर एजेन्सियों के संचालकों
एवं मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होने सोलर एन्जेसियों के संचालको को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं के घरों में पहुंचकर उन्हे योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने हेतु सभी प्रक्रियाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए।
श्री पाठक ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंकों में लोन सहित सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद भी वेंडरों के द्वारा उपभोक्ताओं के रूफ टॉफ लगाने में लेटलतीफी करने की शिकायतें मिल रही है, ऐसे वेंडरों को चिन्हांकित कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जा रही है। निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले बिलासपुर क्षेत्र के सोलर एजेंसियों के संचालकों को सख्त निर्देष देते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैंकों के द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोन स्वीकृत होने के बाद भी दो-तीन महीनों से हितग्राहियों के घरों में सौर सयंत्रों को स्थापित नहीं करने वाले वेंडरों के ऊपर कडी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सोलर वेंडरों को कहा कि जिन उपभोक्ताओं की राषि 10 जनवरी 2026 तक प्राप्त हो गये हैं, उनके सोलर पैनल अनिवार्य रूप से 20 जनवरी 2026 तक लगाये जायें। ऐसा नही करने वाले संचालको के पंजीयन रद्द कर जमा राशि को भी जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। इस महती योजना के लिए राज्य सरकार के द्वारा सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को आसानी से लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कार्यपालक निदेषक (आर.ए.पी.एम.) श्री एस.के. गजपाल, बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेष जांगडे़, श्री बी.के.सरकार, सुश्री स्मिता सूर्यवंषी सहित चारों जिलों के सभी कार्यपालन अभियंता एवं सोलर एजेन्सियों के संचालक उपस्थित हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

