*एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने वितरित किए 436 विद्यार्थियों को स्वेटर*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत दिनांक 12 जनवरी 2025 को सीपत, बाजारपारा, नवाडीह, जांजी एवं कर्रा स्थित शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 436 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, वरिष्ठ सदस्या, एवं समिति की अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की, जिनमें सीपत, कर्रा एवं जांजी ग्राम की सरपंच क्रमशः श्रीमती मनीषा वंशकार, श्रीमती जयंती पटेल एवं श्री प्रदीप कुमार यादव (उपसरपंच), जनपद सदस्य श्री मनोज खरे, श्रीमती उषादेवी कैवर्त तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री योगेश वंशकार शामिल रहे।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती शिखा मंडल ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। इसी क्रम में, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा ठंड के मौसम में उन्हें सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

