*मां मैत्रायणी योगिनी जी के महानिर्वाण दिवस पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बिलासपुर ने किया फल वितरण*
*बिलासपुर।( वायरलैस न्यूज) श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा कोनी (सेंदरी) बिलासपुर में मंगलवार को मां मैत्रायणी योगिनी जी का 33वां महानिर्वाण दिवस पर्व हर्सोल्लास व भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस पर्व में समूह के सदस्यों ने अंधमुख बधिर स्कूल तिफरा व कल्याणकुंज वृद्ध आश्रम में जाकर 255 पैकेट फल व नमकीन सामान का वितरण किया गया। इसके बाद शाखा के सदस्यों ने बच्चों व बुजुर्गों को श्री सर्वेश्वरी समूह के मुख्य उद्देश्यों की जानकरी दी।
सर्वप्रथम अघोरेश्वर महाप्रभु बाबा भगवान राम जी की त्यागमनी मां मैत्रायणी योगिनी जी की तैल चित्र में माल्यार्पण और धूप-दीप, पूजन व आरती, हवन पश्चात सफलयोनी का पाठ किया गया। इसके बाद लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने मां मैत्रायणी योगिनी जी के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया।
शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अनन्य दिवस मनाया जाएगा। इस दिन आश्रम परिसर में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों को फ्री दवाई दी जाएगी, साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। शिविर में सभी बिमारियों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। मंत्री श्री मिश्रा ने सभी ग्रामवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील कि है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

