गोकुल नगर एवं सम्पूर्ण बिलासपुर शहर में एफ.एम.डी. (FMD) नियंत्रण हेतु पशु आवागमन एवं क्रय-विक्रय पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) शहर के गोकुल नगर क्षेत्र में, जहाँ नगर की अधिकांश डेयरियाँ स्थानांतरित की गई हैं, वर्तमान में एफ.एम.डी. (Foot and Mouth Disease) रोग का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्रों में भी रोग फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ पशु व्यापारी अन्य राज्यों एवं जिलों से पशुओं को लाकर बिलासपुर शहर में क्रय-विक्रय कर रहे हैं, जिससे संक्रमण के तीव्र प्रसार का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल गोकुल नगर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण बिलासपुर शहर में पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
एफ.एम.डी. एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जो पशुओं के संपर्क, परिवहन, बाजार एवं संक्रमित क्षेत्र से लाए गए पशुओं के माध्यम से तीव्र गति से फैलता है। यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह रोग जिले के अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी फैल सकता है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक क्षति होगी।
जनहित एवं पशुधन संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित आदेश पारित करने की कृपा करें—
गोकुल नगर सहित सम्पूर्ण बिलासपुर शहर में बाहरी जिलों/राज्यों से पशुओं के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाए।
संयुक्त संचालक,पशु चिकित्सा सेवाएँ से
शहर में पशु क्रय-विक्रय, पशु हाट एवं परिवहन गतिविधियों पर रोक लगाई जाने की मांग भी कर रहे हैं।संक्रमित एवं संदिग्ध डेयरियों को क्वारंटाइन किया जाए।
उपरोक्त कदम उठाए जाने से एफ.एम.डी. रोग के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा एवं जिले के पशुपालकों को होने वाली आर्थिक क्षति से बचाया जा सकेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24एडवोकेट प्रीमियर लीग मैच में जिला प्रशासन बनाम न्यायपालिका के मध्य मैच खेला गया,कप्तान धीरज पलेरिया के नेतृत्व में जिला न्यायालय की टीम ने शानदार विजय प्राप्त की
Uncategorized2026.04.24आदिगुरु शंकराचार्य भगवान की जयंती दशनाम गोस्वामी समाज ने मनाया, समाज के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की


