*असम में एनडीए की लहर: चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने झोंकी पूरी ताकत*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) असम विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू इन दिनों असम के सिदली-चिरांग क्षेत्र में दिन-रात एक कर रहे हैं। क्षेत्र में उनके सघन दौरों और जनसंवाद ने चुनावी मुकाबले को पूरी तरह एनडीए के पक्ष में मोड़ दिया है।
विश्राम छोड़ जनता के बीच पहुंचे मंत्री
सिदली-चिरांग विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री पनिराम ब्रह्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए श्री साहू लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। कोसु गांव, फकरीगुड़ी, बेलटुली और ककरा जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी मौजूदगी और स्थानीय भाषा व संवेदनाओं के साथ जुड़ाव ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।
जनसंपर्क के दौरान श्री तोखन साहू ने जोर देकर कहा कि असम में एनडीए की डबल इंजन सरकार ने शांति, सुरक्षा और समृद्धि का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहा अपार जनसमर्थन यह बताता है कि असम की जनता ने विकास विरोधी ताकतों को नकार कर सुशासन को चुनने का मन बना लिया है। हम हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”
श्री साहू का चुनावी अभियान सुबह तड़के से शुरू होकर देर रात तक जारी है, जिसमें वे न केवल बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, बल्कि चौपालों और पदयात्राओं के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को भी सुन रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि श्री साहू की यह सक्रियता बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTR) से जुड़े इन इलाकों में एनडीए की पकड़ को और मजबूत कर रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

