बस्तर की यशस्वी सिंह ने नेशनल पेंचाक सिलाट लीग में जीता स्वर्ण पदक
रायपुर (वायरलेस न्यूज) सब जूनियर बालिका 72 किग्रा वर्ग में बस्तर की एकमात्र खिलाड़ी ने हासिल किया प्रथम स्थान, ₹12 हजार की पुरस्कार राशि मिली।

बस्तर जिले की होनहार खिलाड़ी यशस्वी सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ASMITA Pencak Silat Sub-Junior & Junior National League 2025–26 में स्वर्ण पदक (प्रथम स्थान) प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक युग पुरुष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आनंद (गुजरात) में आयोजित की गई थी।
यशस्वी सिंह बस्तर जिले की एकमात्र खिलाड़ी थीं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने सब जूनियर बालिका वर्ग के 72 किलोग्राम वजन वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें ₹12,000 की पुरस्कार राशि और गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ श्री मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष श्री किशोर यावले एवं सचिव श्री तारीख जरगर ने खिलाड़ी को बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के सचिव श्री शेख समीर तथा बस्तर पेंचाक सिलाट के पदाधिकारी कु. ममता पांडेय, श्री मार्कण्डेय सिंह, आनंदिता सिंह राजपूत और के. ज्योति सहित समस्त बस्तर जिला परिवार ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
यशस्वी सिंह की इस सफलता के पीछे उनकी माता श्रीमती कविता धुर्वे की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रोत्साहन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी प्रेरणा से ही यशस्वी ने यह उपलब्धि हासिल कर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

