जगदलपुर, 08 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल द्वारा जगदलपुर शहर में स्थापित कंटेनमेंट जोन एवं मुख्य बाजार का दौरा कर कोरोना रोकथाम हेतु किये गये उपायों को देखा। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने कन्टेनमेंट जोन में टेस्टिंग पूरी कर पॉजिटिव लोगों का तत्काल इलाज चालू करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया और आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निगम आयुक्त को निर्देशित किया साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रवाल ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में मास्क नहीं लगाने वालों पर तत्काल चालानी कार्यवाही की जाए तथा दुकान के सामने ग्राहकों के बीच उचित दूरी बनाए रखने के लिए अनिवार्य तौर पर गोला बनाया जाए।
लालबाग हाउसिंग बोर्ड में बुधवार को 29 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में लोगों के आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल चिकित्सकीय कारणों से ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

