🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*नक्सलियों ने अगवा जवान राकेश्वर सिंह को किया रिहा, मेडिकल टेस्ट के बाद भेजा जाएगा रायपुर, मुठभेड़ के बाद जवान हुआ था बेहोश*

On: April 8, 2021 1:25 PM

जगदलपुर.08 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / बीजापुर तर्रेम में नक्सली के घटना के बाद 5 दिनों से लापता जवान राकेश्वर सिंह को आख़िरकार नक्सलियों ने रिहा कर दिया। जवान को रिहा करवाने बीजापुर के स्थानीय पत्रकार,व धर्मपाल सैनी व अन्य समाजसेवी मध्यस्थता करने पहुँची थी. जवान को सही सलामत बासागुड़ा कैम्प में लाया गया है। यहाँ पर राकेश्वर सिंह की वापसी को देखकर सीआरपीएफ के जवानों ने भारत माता की जे के नारे लगाए। जम्मू में राकेश्वर सिंह की पत्नी और बच्ची भी रिहाई को लेकर काफी खुश हैं।
सूत्रों के मुताबिक जवान मुठभेड़ के बाद बेहोश हो गया था. ज़ब आँख खुली नक्सलियों के बीच जवान घिरा हुआ था. इधर जवान को तर्रेम थाना लाने के बाद मेडिकल चेकअप किया जा रहा हैं. इसके बाद जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा जाएगा.
ज्ञात हो की 3 अप्रैल को तर्रेम से लगे सिलगेर कि जंगलों पास हुए नक्सल मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे और 31 जवान घायल हो गए.वंही एक जवान राकेश्वर सिंह लापता थे. नक्सलियों ने जवान के अपने कब्जे में होने की दावा किया था. बुधवार को उक्त जवान का फोटो जारी किया था ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment