रायगढ़।थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत ग्राम उच्चभिट्ठी, चिराईपानी में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आयोजित किये गये जन चौपाल में महिला समूह की महिलाओं द्वारा एसपी संतोष सिंह के समक्ष किरोड़मलनगर में पुलिस सहायता केन्द्र खोले जाने की मांग उठाये थे । इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को स्थल चयन कर अवगत कराने निर्देशित किये थे । थाना प्रभारी द्वारा किरोड़ीमल क्षेत्र के आजाद चौंक पर सहायता केन्द्र होने से आसपास के रहवासियों को इसका लाभ मिलना बताये थे तथा पूर्व में भी इसी स्थान पर पुलिस सहायता केन्द होना बताये । पुलिस सहायता केन्द्र के लिये पूर्व सहायता केन्द्र भवन का उपयोग में लिया जावेगा ।
आज दिनांक 08.04.2021 को एसपी श्री संतोष सिंह द्वारा किरोड़ीमलनगर, आजाद चौंक सिथत पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया गया । एसपी संतोष सिंह बताये कि सहायता केन्द्र में एक प्रधान आरक्षक, दो आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है , आवश्यकता अनुसार और बल दिया जावेगा । जन चौपाल में महिलाओं द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र की मांग की गई थी तथा क्राईम कन्ट्रोल के लिहाज से किरोड़ीमल में पुलिस सहायता केन्द्र की आवश्यता महसूस की जा रही थी, सहायता केन्र्न के खुलने पर किसी अप्रिय घटना, दुर्घटना पर तत्काल पुलिस सहायता मिलेगा तथा पुलिस भी असामाजिक लोगों पर निगाह रख सकेगी ।
पुलिस सहायता केन्द्र के शुभारंभ के अवसर पर एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा, सीएमओ श्री रामायण पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हरिकिशोर चन्द्रा, उपाध्यक्ष श्री मनीष शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि श्री विकास शर्मा, जिंदल सीएसआर हेड श्री संजीव चौहान, जिंदल से श्री हेमंत वर्मा, श्री पारस पाठक, पार्षद मो. इकबाल, श्री डोरीलाल चौहान, श्री संतोष साहनी, पूर्व सरपंच गेजामुड़ा श्री लक्ष्मी नारायण पटेल अन्य पार्षदगणों एवं मीडियासाथियों की उपस्थिति थी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

