🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*जिले में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह* *सहकारी सप्ताह में होंगे विविध गतिविधियों का आयोजन*

On: June 28, 2026 1:59 PM

*जिले में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह*

*सहकारी सप्ताह में होंगे विविध गतिविधियों का आयोजन*

बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 28 जून 2026 ) /भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में “सहकारी सप्ताह” मनाया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, रायपुर के निर्देश पर बिलासपुर जिले में भी विभिन्न जागरूकता, प्रशिक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर एवं सहकारिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जिले की सभी प्राथमिक समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उप आयुक्त सहकारिता बिलासपुर ने बताया कि 29 जून को पैक्स कार्यालयों में सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान, सहकारिता शपथ, सदस्यों की आय वृद्धि में दुग्ध एवं मत्स्य समितियों की भूमिका पर परिचर्चा आयोजित होगी। 30 जून को जिला सहकारी विकास समिति की बैठक तथा एफपीओ एवं पैक्स की भूमिका पर चर्चा होगी। 1 जुलाई को इफको एवं कृषकों द्वारा ड्रोन से तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, कृषक संगोष्ठी तथा मृदा स्वास्थ्य विषयक कार्यक्रम होंगे।

2 जुलाई को किसानों के लिए मॉडल पैक्स पीपरतराई, सकर्रा, नरगोड़ा और सेंदरी का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही माइक्रो एटीएम, केसीसी एवं रुपे केसीसी कार्ड का वितरण किया जाएगा। 3 जुलाई को वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान तथा सहकारी समाचार पत्र का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 4 जुलाई को पैक्स संचालित जनऔषधि केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। 5 जुलाई को विद्यालयों में सहकारिता विषय पर निबंध, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 6 जुलाई को एफसीआई की विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित पांच पैक्स—पीपरतराई, करगीकला, नेवरा, बिल्हा एवं दगौरी में गोदामों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन जिले की 130 सेवा सहकारी समितियों, 92 मत्स्य सहकारी समितियों, 15 दुग्ध सहकारी समितियों तथा 12 बुनकर सहकारी समितियों में किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य सहकारिता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, सदस्यों की आय में वृद्धि, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका को मजबूत करना है। विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment