🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

करगी रोड-कोटा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराक

On: June 29, 2026 4:57 AM

करगी रोड- ( वायरलेस न्यूज) कोटा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराक
पल्स पोलियो अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 9 में अभियान का शुभारंभ पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सहयोग करने और कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के तहत क्षेत्र के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment