*अवैध नलकूप खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*
*प्रतिबंध के बावजूद चल रहे बोरवेल खनन को कराया बंद, दो वाहन जब्त*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 29 जून 2026) जिले में नलकूप खनन पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम घुटकू, पटवारी हल्का क्रमांक-59, निरीक्षक मंडल -गनियारी, उप तहसील गनियारी में अवैध रूप से कराए जा रहे नलकूप खनन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य तत्काल बंद कराया तथा खनन में लगे दो वाहनों को जब्त कर थाना कोनी के सुपुर्द किया।
नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चन्द्रवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंजराम पिता रामफल द्वारा अपनी माता महेतरीन पिता बाबूलाल के नाम दर्ज ग्राम घुटकू स्थित भूमि, खसरा नंबर 439 पर जिला प्रशासन द्वारा लागू प्रतिबंध के बावजूद बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नलकूप खनन कराया जा रहा था। मौके पर नायब तहसीलदार, उप तहसील गनियारी द्वारा अनावेदक एवं खनन कार्य में लगे कर्मचारियों से अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु कोई वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बिलासपुर के आदेश के पालन में नायब तहसीलदार ने तत्काल अवैध नलकूप खनन कार्य बंद कराया तथा खनन कार्य में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 10 M 2700 (चालक मुकेश कुमार विश्वकर्मा, निवासी कुई कुकदूर, पंडरिया) एवं वाहन क्रमांक CG 10 BD 9621 (चालक चैनसिंह, निवासी डिंडोरी, मध्यप्रदेश) को मौके पर जब्त कर थाना प्रभारी कोनी के सुपुर्द किया।कार्रवाई के दौरान पिंटू निर्मलकर, लालसिंह, रमेशदास, आनंद, संबंधित हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नलकूप खनन पर लागू प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार

