🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए

On: July 29, 2026 1:00 PM
( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज छत्तीसगढ़) जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, श्री किरण देव अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान ललितपुर के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है तथा सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment