*आर पी एफ दुर्ग द्वारा टिकट दलाल गिरफ्तार किया गया*
दुर्ग (वायरलेस न्यूज) महा निरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर महोदय के द्वारा टिकट दलाली के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था। इसी क्रम मे आरपीएफ थाना प्रभारी दुर्ग संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक डी के सिंह व स्टाफ द्वारा रिजर्वेशन काउंटर पर नज़र रखी जा रही थी।
इसी दौरान दिनांक 29.07.2026 को चेक करने पर एक बाहरी व्यक्ति के पास से 02 नग रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट, रिजर्वेशन फॉर्म मिला तथा मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप पर ग्राहकों का टिकट बनाने संबंधित विवरण व काउंटर टिकट की छाया प्रति मिला l
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया कि उसके द्वारा जरूरतमंद के लिए काउंटर टिकट की मांग करने पर चोरी छुपे विभिन्न काउंटर से साधारण व तत्काल टिकट बनाता है जिसके एवज में अतिरिकत कमिशन लेना स्वीकार किया l
जप्तसुदा दो लाईव टिकट का मूल्य 2990 है, टिकट को ब्लॉक करने हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर से पत्राचार किया गया है l
आरोपी शकील खान पिता समीउल्ला खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-10, शंकर नगर, इंदिरा चौक के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)के विरुद्ध रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2751/26, दिनांक 29.07.2026, धारा 143 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*आरपीएफ दुर्ग द्वारा रेलवे टिकट दलालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है ।*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

