🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आलोक शुक्ला बने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के संगठन सचिव* *रायपुर संभाग का भी मिला प्रभार*

On: August 1, 2026 8:04 AM

*आलोक शुक्ला बने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के संगठन सचिव*
*रायपुर संभाग का भी मिला प्रभार*

*गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही*: ( वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष *श्री राजेश चटर्जी* ने अधिसूचना जारी कर जिले के *श्री आलोक शुक्ला*, शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला को *प्रांतीय इकाई में संगठन सचिव* पद पर नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि श्री शुक्ला पूर्व में भी इस संगठन में जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के *जिला अध्यक्ष* के रूप में तीन वर्ष तक सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।

साथ ही उन्हें *रायपुर संभाग का प्रभारी* भी बनाया गया है। जिले के किसी शिक्षक को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के शिक्षकों के लिए गर्व की बात है।

यह नियुक्ति फेडरेशन के संविधान के नियम 33 के तहत तथा 18 अप्रैल 2025 को हुई आमसभा की बैठक में संगठन हित में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई है।

श्री आलोक शुक्ला वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ हैं। उनकी इस नियुक्ति पर जिले के विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment