शिक्षा के मंदिर से कमर्शियल टैक्स तत्काल हटाए – राजेश
*******************
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा समस्त स्कूली बच्चों को किताबें, स्कूल ड्रेस, जूते, तथा आर टी आई के तहत 25% बच्चे समस्त स्कूलों में फ्री पढ़ाए जाने का आदेश का पालन भी किया जा रहा है तथा शहर के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड के प्रतिनिधि के द्वारा भी स्कूलों में दबाव बनाया जाता है उसका भी समस्त स्कूल सम्मान करते हैं लेकिन
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गली मोहल्ले में किराए के मकान लेकर विभिन्न समितियो के द्वारा स्कूल चलाया जा रहे हैं /दूसरी तरफ नगर निगम बिलासपुर के द्वारा मकान का रेसीडेंशियल टैक्स लिया जाता था वह बढ़कर कमर्शियल का रूप ले लिया है तथा उस स्कूल का कमर्शियल टैक्स नगर निगम बिलासपुर के द्वारा वसूला जा रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तथा पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, जिला सहसंयोजक विद्यानंद साहू, सह संयोजक वेदांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष भूषण प्रसाद पांडे ने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम से एक ज्ञापन सौपा
जिसमें नगर निगम बिलासपुर के द्वारा स्कूलों से कमर्शियल टैक्स लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है इसी तत्काल हटाने की मांग की है /
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

