*यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सदैव अग्रणी आरपीएफ बिलासपुर*
*’सेवा ही संकल्प’ के मूलमंत्र के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए 24×7 तत्पर रेलवे सुरक्षा बल*
बिलासपुर -( वायरलेस न्यूज 02 अगस्त 2026)
रेल यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वासपूर्ण बनाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बिलासपुर मंडल निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा, महिला एवं बच्चों की सहायता, रेल संपत्ति की सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम के लिए आरपीएफ के जवान चौबीसों घंटे स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में सतर्कता के साथ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
आरपीएफ बिलासपुर द्वारा स्टेशन प्लेटफॉर्म एवं रेलवे परिसर में नियमित गश्त, ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही यात्रियों के खोए अथवा छूटे सामान को सुरक्षित खोजकर उसके वास्तविक स्वामी तक पहुँचाने की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है।
बिलासपुर मंडल में वर्ष 2026 में जुलाई माह तक यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न अभियानों के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं—
• *ऑपरेशन जीवन रक्षा:*
चलती ट्रेन में चढ़ने अथवा उतरने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले 12 यात्रियों का समय रहते जीवन बचाया गया।
• *ऑपरेशन डिग्निटी:*
यात्रा के दौरान अचानक अस्वस्थ हुए 07 यात्रियों को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
• *ऑपरेशन अमानत:*
334 यात्रियों के छूटे हुए 54 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया।
• *ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते:*
स्टेशन परिसर से 114 नाबालिगों (63 बालक एवं 51 बालिकाएँ) को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण संस्थाओं/चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।
• *ऑपरेशन यात्री सुरक्षा:*
ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
इसके अतिरिक्त रेल मदद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर आरपीएफ द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित, सहज एवं सुखद बन सके। रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर अपने “सेवा ही संकल्प” के मूलमंत्र को सार्थक करते हुए यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

