🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अवैध अहाते की खबर से बौखलाए ढाबा संचालक, पत्रकारों को दी FIR की धमकी*

On: August 2, 2026 5:58 PM

*अवैध अहाते की खबर से बौखलाए ढाबा संचालक, पत्रकारों को दी FIR की धमकी*

मस्तूरी – ( वायरलेस न्यूज) मोहतरा NH-49 पर संचालित ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने और अहाते में बैठाकर शराब पिलाने की खबर India09news और दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद ढाबा संचालकों द्वारा एक सोची समझी रणनीति के तहत कुछ पुलिस कर्मियों के सहयोग से अनर्गल मामलों में फसाने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि NH-49 नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर स्थित ढाबों में देर रात तक अवैध रूप से शराब बेचा और पिलाया जाता है जिसकी खबर प्रशासन के संज्ञान में लाने के लिए समय समय पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई है जिससे बौखलाए कुछ ढ़ाबा संचालकों द्वारा पत्रकारों को अनर्गल केस में फंसाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं जिसकी सहयोग स्थानीय पुलिस थाना के कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा सहयोग भी करने कि खबर मिल रही है इससे निष्पक्ष रूप से कार्य करने वाले पत्रकारों में भय व्याप्त है जिसे लेकर सोमवार को पत्रकारों द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

गौरतलब हो की प्रकाशित खबर से बौखलाए एक ढाबा के संचालक ने तो हद ही पार कर दी बकायदा ग्रुप में मैसेज कर पत्रकारों को ही अनर्गल मामलों में फसाने और बदनाम करने के लिए धमकी दे डाली। स्क्रीनशॉट के अनुसार ढ़ाबा संचालक ने बीती रात India09news के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप में India09news के संपादक चंद्रकांत कूपेंद्र और अमृत संदेश अखबार के जिला संवाददाता सोनू टंडन के खिलाफ अभद्र, व्यक्तिगत और मानहानि करने वाले मैसेज भेजे हैं। ग्रुप में भेजे गए मैसेज में पत्रकारों पर बिना तथ्य के “बिना पैसा दिए भाग जाना” जैसे गंभीर आरोप लगाए गए और “कल रिपोर्ट करता हूं” लिखकर FIR कराने की धमकी दी गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त खबर जनहित को देखते हुए प्रकाशित की गई थी, जिसे India09news ने खुद ही आगे वायरल नहीं किया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक द्वारा इस तरह से सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों की छवि खराब करने का प्रयास प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है।
India09news के प्रबंधन ने सभी स्क्रीनशॉट और साक्ष्य सुरक्षित रख लिए हैं जिसे लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment