भीष्म देव सिंह
सहायक औषधि नियंत्रक केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

बिलासपुर,( वायरलेस न्यूज 15 अगस्त 2026) /स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मंच से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग बिलासपुर के सहायक औषधि नियंत्रक अधिकारी श्री भीष्म देव सिंह को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
श्री भीष्म देव सिंह की खाद्य एवं औषधि प्रशासन के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया है। बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि समन्वय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। उन्होंने योजनाओं के जमीनी प्रभाव और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाया है।
इष्ट मित्रों सहित जिला कार्यालय एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026भीष्मदेव सिंह सहायक औषधि नियंत्रक केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
बिलासपुरAugust 15, 2026जनसंपर्क की सभी विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा सम्मानित केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़August 15, 2026शुद्धिकरण” घटना – केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं बल्कि देश के करोड़ों दलितों और वंचितों का अपमान : भगवानू
छत्तीसगढ़August 15, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट को अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया


