🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

19 साल पुराने केस में RPF दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, सऊदी अरब से लौटकर आरोपी ने किया सरेंडर, ओडिशा से भी 11 साल पुराने मामले का आरोपी गिरफ्तार

On: August 21, 2026 3:54 PM

19 साल पुराने केस में RPF दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, सऊदी अरब से लौटकर आरोपी ने किया सरेंडर


दुर्ग। (वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग ने वारंट तामील अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 साल पुराने रेलवे संपत्ति अवैध कब्जे के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा था। RPF की लगातार समझाइश और परिजनों से समन्वय के बाद आरोपी सऊदी अरब से भारत लौटा और RPF पोस्ट दुर्ग में उपस्थित होकर सरेंडर किया।
महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में RPF दुर्ग पोस्ट प्रभारी द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी


विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 11/2007, धारा 3(अ) रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के मामले में आरोपी समीम खान, निवासी वीर नारायण नगर भिलाई, स्थायी पता निजामपुर, जिला सिवान, बिहार के खिलाफ वर्ष 2012 में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
RPF दुर्ग की टीम में सउनि निरंजन, प्रधान आरक्षक बी. राजोरिया और आरक्षक एस.आर. मीना शामिल थे। टीम ने आरोपी के स्थायी निवास निजामपुर, जिला सिवान पहुंचकर उसकी पतासाजी की। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी वर्ष 2010 से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहा है।
इसके बाद RPF टीम ने आरोपी और उसके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा तथा उसे भारत लौटकर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए समझाइश दी। RPF के प्रयासों के बाद आरोपी सऊदी अरब से भारत लौटा और दुर्ग पोस्ट में उपस्थित हुआ। आरोपी ने वारंट में दर्ज नाम एवं पता अपना होना स्वीकार किया। इसके बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर उसे विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
ओडिशा से भी 11 साल पुराने मामले का आरोपी गिरफ्तार
RPF दुर्ग ने 20 अगस्त 2026 को एक अन्य बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के 11 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को केंदुझर, ओडिशा से गिरफ्तार किया। आरोपी को भी विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
RPF दुर्ग के अनुसार वारंट तामील अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक वर्ष में करीब 30 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। RPF की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के साथ पुराने रेलवे अपराधों के मामलों में भी कार्रवाई तेज हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment