🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे, शिव गंगा नमकीन के विज्ञापन पर नोटिस

On: August 21, 2026 4:16 PM

बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे


बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) ‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
कार्रवाई के दौरान कमलेश जनरल स्टोर से देशी घी का नमूना लिया गया। वहीं शिव गंगा नमकीन के पैकेट पर ‘Zero Trans Fats and Cholesterol’ का दावा किया गया पाया गया। विभाग ने इसे भ्रामक विज्ञापन की श्रेणी में लेते हुए नमकीन का नमूना जांच के लिए लिया और संबंधित प्रतिष्ठान को Misleading Advertisement के तहत नोटिस जारी किया।
इसी तरह देवभोग मिल्क, कोनी से दही एवं पनीर के नमूने भी लिए गए। सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को भ्रामक दावों से बचाने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment