अनहाइजीनिक तरीके से मिक्स केक बनाने पर प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित
बिलासपुर। (वायरलेसन्यूज) ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने दुलानी, ढेका स्थित प्रबल फूड प्रोडक्ट फर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों का निर्माण अनहाइजीनिक परिस्थितियों में किया जाना पाया गया।
निरीक्षण के समय फर्म में मिक्स केक का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य पदार्थ निर्माण स्थल पर स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर विभाग ने जनहित में तत्काल प्रभाव से फर्म का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया और निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विभाग ने फर्म संचालक को आवश्यक सुधार किए जाने तक खाद्य पदार्थों का निर्माण नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026अनहाइजीनिक तरीके से मिक्स केक बनाने पर प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित
राष्ट्रीयAugust 22, 2026क्या राहुल गांधी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया ?नेता प्रतिपक्ष के आचरण और कार्य व्यवहार पर गंभीर सवाल
बिलासपुरAugust 21, 2026बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे, शिव गंगा नमकीन के विज्ञापन पर नोटिस
अपराधAugust 21, 202619 साल पुराने केस में RPF दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, सऊदी अरब से लौटकर आरोपी ने किया सरेंडर, ओडिशा से भी 11 साल पुराने मामले का आरोपी गिरफ्तार


