🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर कार्रवाई अनहाइजीनिक हालत में खाद्य सामग्री बनाने पर राज जलपान गृह बंद, मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे, मौसाजी स्वीट्स, विवेकानंद स्वीट्स एवं रतन लस्सी का भी निरीक्षण किया गया

On: August 27, 2026 12:35 PM

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर कार्रवाई
अनहाइजीनिक हालत में खाद्य सामग्री बनाने पर राज जलपान गृह बंद, मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे


बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मिठाई दुकानों और जलपान गृहों का निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर मशानगंज, आजाद नगर स्थित राज जलपान गृह का निरीक्षण किया। यहां अनहाइजीनिक दशा में समोसा एवं अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण किया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान को स्वच्छता व्यवस्था में आवश्यक सुधार होने तक बंद करा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान बंगाल स्वीट्स, सत्यम चौक से बेसन लड्डू एवं मलाई पेड़ा तथा न्यू भारत स्वीट्स, लिंक रोड से आटा शाही लड्डू एवं मलाई पेड़ा के नमूने जांच के लिए लिए गए। इन नमूनों को खाद्य गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इसके अलावा मौसाजी स्वीट्स, विवेकानंद स्वीट्स एवं रतन लस्सी का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य विभाग ने त्यौहार के दौरान मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।
इस कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा अविषा मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment