कोटा में आज से गूंजेगी पहलवानों की हुंकार, 40 दिग्गज दिखाएंगे दमखम
स्व. भगवान सिंह पवार की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)। स्व. श्री भगवान सिंह पवार की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता (ओपन) का दो दिवसीय आयोजन आज से करगी रोड, कोटा स्थित डीकेपी स्कूल प्रांगण में शुरू होगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन की जानकारी देते हुए श्री रंजीत सिंह पवार ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आगरा, झांसी और बनारस सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 40 पहलवान हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं।
राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों की मौजूदगी से प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुश्ती दंगल को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार, दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहलवान अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। स्व. भगवान सिंह पवार की स्मृति में आयोजित यह दंगल क्षेत्र में कुश्ती की परंपरा और खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
खेल जगतSeptember 1, 2026कोटा में आज से गूंजेगी पहलवानों की हुंकार, 40 दिग्गज दिखाएंगे दमखम, स्व. भगवान सिंह पवार की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
छत्तीसगढ़August 31, 20268 साल की कानूनी लड़ाई के बाद किसान को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने एनएचएआई को 72 डिसमिल भूमि का अधिग्रहण कर मुआवजा देने का निर्देश
छत्तीसगढ़August 31, 2026रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन
राष्ट्रीयAugust 30, 2026दुनिया में बढ़ता भारत का कद, मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान 35 अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की सूची में जुड़ा नया अध्याय, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने ताशकंद में किया सम्मानित


