🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्लैकआउट के बाद एनटीपीसी कोरबा की तीन उत्पादन इकाइयां बहाल

On: September 5, 2026 12:41 PM

ब्लैकआउट के बाद एनटीपीसी कोरबा की तीन उत्पादन इकाइयां बहाल


कोरबा बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज) दो 500-500 मेगावाट और एक 200 मेगावाट यूनिट ने फिर शुरू किया काम, चार इकाइयों की बहाली जारी


कोरबा, 5 सितंबर। एनटीपीसी कोरबा में शुक्रवार को हुए ब्लैकआउट के बाद बिजली उत्पादन व्यवस्था को सामान्य करने का काम तेजी से जारी है। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक संयंत्र की तीन उत्पादन इकाइयों को सफलतापूर्वक पुनः चालू कर दिया गया।
एनटीपीसी कोरबा की बहाल की गई तीन इकाइयों में 500-500 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां तथा 200 मेगावाट क्षमता की एक इकाई शामिल है। इन इकाइयों के पुनः शुरू होने से संयंत्र में बिजली उत्पादन की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
वहीं, संयंत्र की शेष चार उत्पादन इकाइयों को भी सुरक्षा और निर्धारित संचालन प्रक्रियाओं के तहत क्रमबद्ध तरीके से बहाल करने का कार्य जारी है।
एनटीपीसी प्रबंधन के अनुसार ब्लैकआउट के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ब्लैकआउट के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment