नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुर । ( वायरलेस न्यूज) पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा प्रदेश एनजीओ प्रभारी का दायित्व ग्रहण करने के पश्चात पधारे श्री एस.एस.डी. बड़गैंया (आई.एफ.एस.) का शाल, बुके एवं सम्मान पत्र से आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर श्री बड़गैंया ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने कहा कि “श्री बड़गैंया जी का प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक कार्यों के प्रति उनका समर्पण अद्भुत है। उनके नेतृत्व में प्रदेश के एनजीओ एक नई दिशा में काम करेंगे और इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उनका मार्गदर्शन सबके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।”
वहीं, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राघवेंद्र दुबे ने कहा कि श्री बड़गैंया जी के नेतृत्व में सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को एक नई ऊंचाई मिलेगी। एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी का सामाजिक सरोकार से जुड़ना सुखद संकेत है। श्री बड़गैंया जी के नेतृत्व में एनजीओ प्रकोष्ठ न केवल प्रशासनिक रूप से मजबूत होगा, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक रचनात्मक कार्यों का लाभ पहुँचाने में भी सफल रहेगा।”
इस अवसर पर समिति के बालगोविंद अग्रवाल, शीतल प्रसाद पाटनवार, डॉ शत्रुघ्न जेसवानी , राम निहोरा राजपूत, मनोहर दास मानिकपुरी एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
प्रेषक-
डॉ विवेक तिवारी
बिलासपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

