21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बिलासपुर में
बिलासपुर, छत्तीसगढ़।( वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में 21वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं 2री छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 18 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक बिलासपुर में किया जा रहा है।उपरोक्त प्रतियोगिता स्व बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बहतराई के इंडोर स्टेडियम मे आयोजित होंगी l
उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी बताएं कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से लगभग 570 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, निर्णायक तथा टीम अधिकारी शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी क्यूरुगी (फाइट) एवं पुम्से (तकनीकी प्रदर्शन) की विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि सब-जूनियर एवं जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रस्तावित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की टीम में स्थान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा।
खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें उच्च स्तरीय ताइक्वांडो के लिए तैयार किया जाएगा।
प्रतियोगिता में क्यूरुगी के साथ पुम्से प्रतियोगिता को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की दोनों प्रमुख विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।
18 जिलों के खिलाड़ी होंगे शामिल
आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत ने बताया कि आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले लगभग 570 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक, निर्णायक एवं टीम मैनेजर भी प्रतियोगिता में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति द्वारा आवास, भोजन, मैदान व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, तकनीकी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रतियोगिता को उच्च स्तरीय एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रतियोगी वातावरण मिल सके।
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रतिभा एवं प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए चयन किया जाएगा।
आयोजन: छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर
प्रतियोगिता: 21वीं राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2री राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026
दिनांक: 18 से 20 सितंबर 2026
प्रतिभागिता: 18 जिले
कुल खिलाड़ी एवं अधिकारी: लगभग 570
राष्ट्रीय प्रतियोगिता: 2 से 4 अक्टूबर 2026, इंदौर (मध्य प्रदेश)
विशेष: सब-जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार

