🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को दी शैक्षणिक सामग्री

On: September 7, 2026 1:36 PM

रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को दी शैक्षणिक सामग्री
कलर प्रिंटर, साउंड सिस्टम, टेबल-चेयर सहित बच्चों के लिए शिक्षाप्रद खिलौने किए भेंट


कोटा, ( वायरलेस न्यूज 6 सितंबर 2026।)  रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, करगी रोड कोटा पहुंचकर विद्यालय के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रियां नि:शुल्क उपलब्ध कराईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक एवं आनंददायक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना रहा।
रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय को कलर प्रिंटर, साउंड सिस्टम, छोटे बच्चों के लिए टेबल-चेयर, स्टडी चार्ट तथा बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक विभिन्न प्रकार के शिक्षाप्रद खिलौने प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार ने इस सहयोग को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. हेमंत चटर्जी, श्री शरद सक्सेना, डॉ. देवेंद्र सिंह, श्री एस. नवीन, विधायक अटल श्रीवास्तव, श्री संदीप पोद्दार, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, कमांडर संदीप, श्री योगेश गुप्ता, डॉ. विपिन वैश्य एवं श्री अंकुर जाजोदिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक सदस्य श्री वेंकट लाल अग्रवाल, अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, व्यवस्थापक श्री रामसजीवन गुप्ता, प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय सहित आचार्यगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उपयोगी साबित होगा। साथ ही भविष्य में भी विद्यालय के लिए इसी तरह सहयोग जारी रखने का आग्रह किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment