त्वरित कार्रवाई से शांति बहाली पर सिंधी समाज ने प्रशासन का किया अभिनंदन
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने कलेक्टर और एसपी के प्रति जताया आभार

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) शहर में विगत दिनों हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बहाल करने के प्रयासों की पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, बिलासपुर ने सराहना की है।
इसी क्रम में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के आह्वान पर समाज के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन मंगलवार को दोपहर 2:45 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर का अभिनंदन कर शहर में शांति एवं सद्भाव का वातावरण पुनः स्थापित करने के लिए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई से स्थिति को जल्द सामान्य करने में मदद मिली। शहर की सामाजिक एकता, शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सिंधी समाज ने प्रशासन से भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रकाश ग्वालानी, पी.एन. बजाज, विनोद मेघानी, धनराज आहूजा, रूप चंद डोडवानी, श्रीचंद टहलियानी, श्याम हरियानी, गोवर्धन मोटवानी, अभिषेक विधानी, दयानंद तीर्थानी, विशाल बजाज, हीरा लाल सिदारा, नंद लाल जीवनानी, हरि किशन गंगवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
अपराधSeptember 8, 2026यात्री का चोरी हुआ मोबाइल और नगदी बरामद, आदतन आरोपी रायपुर के हत्थे चढ़ा गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी करने का मामला, आरोपी GRP रायपुर को सौंपा गया
बिलासपुरSeptember 8, 2026त्वरित कार्रवाई से शांति बहाली पर सिंधी समाज ने प्रशासन का किया अभिनंदन पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने कलेक्टर और एसपी के प्रति जताया आभार


