यात्री का चोरी हुआ मोबाइल और नगदी बरामद, आदतन आरोपी RPF के हत्थे चढ़ा
गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी करने का मामला, आरोपी GRP रायपुर को सौंपा गय

रायपुर।( वायरलेस न्यूज) रेलवे स्टेशन रायपुर में RPF पोस्ट रायपुर की टीम ने यात्री का पर्स चोरी करने वाले एक आरोपी को चोरी के मोबाइल और नगदी के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए GRP रायपुर के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 6 सितंबर 2026 को ट्रेन संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस के कोच S/1 की बर्थ संख्या 38 से महिला यात्री काजल यादव का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में OPPO कंपनी का मोबाइल, ब्लूटूथ और 2 हजार रुपये नगद, कुल करीब 10 हजार रुपये का सामान था।
घटना की सूचना पर GRP रायपुर ने अपराध क्रमांक 143/2026, धारा 305(सी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद RPF प्रभारी निरीक्षक रायपुर एवं स्टाफ ने महिला यात्री से संदिग्ध के हुलिए समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आरोपी की तलाश शुरू की।
पतासाजी के दौरान रेलवे स्टेशन रायपुर के गेट नंबर-2 के सामने झंडा के पास सर्कुलेटिंग एरिया में करीब 13:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल बेचने की कोशिश में घूमता मिला। RPF टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम आकाश नायक (27), पिता सुरेन्द्र नायक, निवासी कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर बताया।
पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन संख्या 15232 से रात के समय महिला यात्री का पर्स चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया OPPO मोबाइल और 2,000 रुपये नगद बरामद कर लिए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ GRP रायपुर में पूर्व से अपराध क्रमांक 25/2026, दिनांक 11 फरवरी 2026, धारा 25 एवं 27 आयुध अधिनियम, 1959 के तहत मामला दर्ज है।
RPF ने बरामद सामान और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP रायपुर को सुपुर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 8, 2026चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
अपराधSeptember 8, 2026रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद
अपराधSeptember 8, 2026बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
अपराधSeptember 8, 2026यात्री का चोरी हुआ मोबाइल और नगदी बरामद, आदतन आरोपी रायपुर के हत्थे चढ़ा गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स चोरी करने का मामला, आरोपी GRP रायपुर को सौंपा गया


