🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त ,ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

On: September 8, 2026 6:06 PM

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 24.9 किलो गांजा जब्त

ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की कार्रवाई, एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) रेलवे स्टेशन बिलासपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “नारकोस” के तहत RPF टास्क टीम-1 और RPF पोस्ट बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को 24.900 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 को RPF टास्क टीम-1 के प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, वी.सी. बंजारे एवं RPF पोस्ट बिलासपुर के स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक महिला सहित पांच लोगों को रोककर पूछताछ की गई

संदेह होने पर उनके पास रखे बैग और थैलों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जितेन्द्र पर्ते (30), शिवा कुचबंधिया (23), अर्जुन इरपाचे (25), मेगराज कुचबंधिया (40) और पिंकी कुचबंधिया (35) के रूप में हुई। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के सीहोर एवं हरदा जिले के निवासी बताए गए हैं।

RPF टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 24.900 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,45,000 है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों और जब्त मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRP बिलासपुर के सुपुर्द कर दिया गया।

मामले में GRP बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 112/2026, दिनांक 08.09.2026, धारा 20(b) NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और आरोपियों के अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment