🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद

On: September 8, 2026 6:12 PM

रेलवे स्टेशन अनूपपुर में RPF टास्क टीम-2 की कार्रवाई, चोरी की EFT बुक व TTE का आई-कार्ड बरामद


अनूपपुर/बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) टास्क टीम-2 अनूपपुर ने जीआरपी अनूपपुर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले की पतासाजी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से टैबलेट, EFT बुक एवं TTE का आई-कार्ड बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 को RPF टास्क टीम-2 के सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक विकास जायसवाल, आरक्षक डी.के. पाल तथा जीआरपी अनूपपुर चौकी प्रभारी की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन अनूपपुर के प्लेटफार्म नंबर-1 पर चेकिंग कर रही थी। यह कार्रवाई जीआरपी चौकी अनूपपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 122/26, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 305(सी) BNS की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।
चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति काले रंग का साइड बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र बंसल (26), पिता मोहन बंसल, निवासी वार्ड नंबर 14 लालपुर, मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी, छत्तीसगढ़ बताया।
बैग की तलाशी लेने पर एक टैबलेट (Device Name T84G), दो EFT बुक तथा TTE श्री रमेश रविन्द्र पाण्डेय का आई-कार्ड बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार यह आई-कार्ड 15 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 18257 बिलासपुर–चिरमिरी एक्सप्रेस में TTE की ड्यूटी के दौरान कोतमा-बिजुरी स्टेशन के बीच चोरी हुआ था।
बरामद टैबलेट, EFT बुक और अन्य सामग्री को जीआरपी अनूपपुर ने विधिवत जब्त कर प्रकरण में संलग्न कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment