चेक मीटर की गलत रीडिंग लेने वाले बैकुंठपुर जेई को नोटिस
- डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग की कराई गंभीरता से जांच
- अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट में पता लगा रीडिंग लेने में हुई गलती
रायपुर ( वायरलेस न्यूज) 9 सितंबर 2026। बैकुंठपुर में स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में अंतर होने की जानकारी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने गंभीरता से लिया और तत्काल इस मामले की अधीक्षण अभियंता से जांच कराई।
जांच में पुष्टि हुई कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में किसी तरह का अंतर नहीं है। बैकुंठपुर के कनिष्ठ अभियंता को इस मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता श्री यशवंत सिलेदार ने बताया कि स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में किसी तरह का अंतर नहीं है। दोनों की रीडिंग शत-प्रतिशत सही है। बैकुंठपुर के जेई व्दारा जारी किये गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच अधीक्षण अभियंता बैकुंठपुर से कराई गई। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि बैकुंठपुर की उपभोक्ता भावना गुप्ता ने आवेदन देकर अपने घर में चेक मीटर लगाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद उनके घर में 27 जुलाई को चेक मीटर लगाया गया।
चेक मीटर लगाते समय स्मार्ट मीटर की रीडिंग 5374 यूनिट तथा चेक मीटर की रीडिंग 2474 थी। 7 अगस्त 2026 को स्मार्ट मीटर की रीडिंग बढ़कर 5676 और चेक मीटर की रीडिंग 2777 दर्ज हुई। इस प्रकार 10 दिन की अवधि में स्मार्ट मीटर पर खपत 302 यूनिट, जबकि चेक मीटर की खपत 303 यूनिट रही।
रीडिंग लेते समय इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई थी, जिससे सारे तथ्य स्पष्ट हो गए। दरअसल रीडिंग लेने में चेक मीटर की रीडिंग लेते समय त्रुटि की गई थी।
चेक मीटर में खपत दर्ज करने के पहले पुश बटन दबा कर देखा जाता है, जिसमें अधिकतम मांग, बिलिंग महीने का चक्र पूरा होने पर खपत और रीडिंग लेने की तिथि की खपत दिखाई देती है।
7 अगस्त की रीडिंग लेने के बजाय कनिष्ठ अभियंता द्वारा 31 जुलाई की रीडिंग दर्ज की गई ।इस गलती के कारण रीडिंग का सही आकलन नहीं हुआ ।इसके लिए जेई को नोटिस जारी कर दिया गया है।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि भौतिक मीटर रीडिंग, दोनों मीटरों द्वारा दर्ज खपत तथा वीडियो रिकॉर्डिंग के परीक्षण के आधार पर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की विसंगति स्थापित नहीं होती है। दोनों मीटरों द्वारा दर्ज खपत में पाया गया एक यूनिट का अंतर सीमा के भीतर है तथा इससे मीटर रीडिंग में किसी प्रकार की असामान्यता का संकेत नहीं मिलता।
रीडिंग लेने में त्रुटि के लिए कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी किया गया है ।
समाचार क्रमांक – CSPC-DGM(PR)/2026/157
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार

