झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड
13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या

जगदलपुर। (अरुण पाढ़ी वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल से अधिक समय बाद विशेष एनआईए अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इससे पहले 5 सितंबर को अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था।

25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर बस्तर की झीरम घाटी में माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत कई कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी।
मामले की जांच बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 101 गवाहों के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। कुल 11 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, लेकिन ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। इसके बाद 10 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रही।
इन 10 दोषियों को मिली फांसी की सजा
अदालत ने प्रमिला मोडियाम, चैतू लेकाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मंडावी, कोसा कवासी, आयत मरकाम, मड़कमि देवा, जोगा मड़कमि, बंजामी सेना और महादेव नाग को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई।
अदालत के फैसले के बाद दोषियों के पास कानून के तहत ऊपरी अदालत में अपील करने का विकल्प रहेगा। झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और चर्चित माओवादी हमलों में शामिल रहा है और लंबे समय से इस मामले में न्यायिक फैसले का इंतजार किया जा रहा था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद
राष्ट्रीयSeptember 14, 20261 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई
छत्तीसगढ़September 14, 2026एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


