बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद
बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल की आरपीएफ टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई करते हुए बेलपहाड़ रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक व्यक्ति को 8 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
आरपीएफ टीम 13 सितंबर को करीब 10.15 बजे रेलवे स्टेशन बेलपहाड़ के सर्कुलेटिंग एरिया में गुप्त निगरानी एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम हरीश कुमार चौधरी (35), पिता हीरालाल चौधरी, निवासी गुरुद्वारा रोड, राउरकेला, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा बताया।
तलाशी के दौरान उसके पीठू बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरपीएफ ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और बरामद गांजा आरोपी सहित थाना बेलपहाड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/26, धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद
राष्ट्रीयSeptember 14, 20261 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई
छत्तीसगढ़September 14, 2026एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बिलासपुरSeptember 14, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण


