🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई

On: September 14, 2026 8:32 AM

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने दिल्ली में जुटेंगे देशभर के पत्रकार

1 दिसंबर को होने वाले अनिश्चितकालीन धरने में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे पत्रकार

रायपुर/बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना था।बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेंगे और केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जल्द से जल्द ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने की मांग करेंगे, ताकि पत्रकार निडर और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर सकें।ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाएँ रखीं। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ ‘दिल्ली कूच’ की सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी जिलों में पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे साथी:राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित कई अन्य पत्रकार साथी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment