एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी सीपत में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विजय शंकर दुबे ने सभी को राजभाषा हिंदी के अधिकतम उपयोग तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करने की अपील की। उन्होंने हिंदी के प्रति सम्मान, उत्तरदायित्व और प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए अपने दैनिक कार्य एवं संवाद में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विजय शंकर दुबे ने कहा कि हिंदी भारत की भाषायी, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधता के बीच संपर्क और संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं, विचारों, संस्कृति और जीवन-मूल्यों की प्रभावी अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक एवं सहज प्रयोग से कार्यालयीन कार्यों में बेहतर संवाद, सहभागिता और आपसी समझ को और सुदृढ़ किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि 14 से 28 सितंबर 2026 तक एनटीपीसी सीपत में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी से उत्साहपूर्वक एवं अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।
परियोजना प्रमुख ने कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान तभी सार्थक होगा, जब इसे दैनिक कार्यों और संवाद का स्वाभाविक हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने सभी से राजभाषा हिंदी के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए इसके प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यक्षेत्र में हिंदी के प्रति सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद
राष्ट्रीयSeptember 14, 20261 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई
छत्तीसगढ़September 14, 2026एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बिलासपुरSeptember 14, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण


