🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

On: September 14, 2026 5:36 AM



रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 14 सितंबर 2026 रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर, RI 3261 के अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने बताया पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम क्रमांक 3 का आयोजन रविवार, 13 सितंबर 2026 को स्मृति वाटिका, कानन पेंडारी के पास, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रही।
कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक श्री मनोज कुमार पांडेय जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर PDG Rtn. S. P. Chaturvedi, PDG Rtn. Dr. R. A. Sharma, PP Rtn. Dr. R. K. Saxena, PP Rtn. Dr. G. B. Singh, PP Rtn. Ramesh Jobanputra, Trust Chair Rtn. Rohit Shivhare, Rtn. M. L. Sultania, President Rtn. Amit Chakravorty, Secretary Rtn. Ranjit Singh Bali, Rtn. Manish Shrivastava, Rtn. Sudha Sharma, Rtn. S. S. D. Badgaiyyan, Rtn. Swati Verma एवं Rtn. Mohd. Vanak सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अमित चक्रवर्ती ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। रोटरी क्लब एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास ने सामुदायिक सेवा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
फेलोशिप कार्यक्रम
पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात रोटरी सदस्यों के लिए फेलोशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों के लिए चाय, नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था रोटेरियन S. S. D. Badgaiyyan जी द्वारा वन विभाग के सहयोग से की गई।
फेलोशिप के दौरान रोटेरियन सदस्यों ने आपस में आत्मीय संवाद किया तथा आपसी मित्रता, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत किया।
कार्यक्रम ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं रोटरी फेलोशिप—तीनों मूल भावनाओं को एक साथ जोड़ते हुए समाज एवं प्रकृति के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर – RI 3261
“Create Lasting Impact”

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment