रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव एवं रोटेरियन साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षकगण, VolunTeens टीम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता के लिए सुविधाओं से ज्यादा जरूरी है मेहनत, अनुशासन और पढ़ने की इच्छा। आप सभी खूब पढ़ें, अपने सपनों को बड़ा रखें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। रोटरी हमेशा आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ खड़ी है।”
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करना था।
कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन पियूष गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

