🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लाक डाउन: बिलासपुर में पसरा सन्नाटा ,सड़कें सुनसान ,कलेक्टर- एस पी जायजा लेने निकले

On: April 14, 2021 9:39 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए बिलासपुर जिले में भी आज 14 अप्रैल से पूर्ण लाक डाउन प्रभावशील कर दिया गया है ।अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ जिला मुख्यालय बिलासपुर समेत पूरे जिले में सन्नाटा पसरा हुआ है चौक चौराहों में पुलिस बल तैनात है ।दुकानें तमाम व्यवसायिक संस्थान बंद है। लाक डाउन के दौरान नियमों का पालन हो रहा है कि नही इसका जायजा लेने

कलेक्टर डा सारांश मित्तर और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल निकले और पूरे शहर का भ्रमण किया ।

पुराने बस स्टेंड में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डा मित्तर ने कहा कि आज लाक डाउन का पहला दिन है ।लाक डाउन के नियमों का पालन हो रहा या नहीं यह देखने के लिए हम निकले है। लोग अनावश्यक घरों से तो नही निकल रहे है और जरूरी काम से निकलने वालों को कोई दिक्कत तो नही हो रही इसका जायजा हमने लिया ।उन्होंने कहा कि कोरोनो पीड़ितों के लिए सिलेंडर की कमी और निजी अस्पतालों द्वारा टेस्टिंग के नामवर ज्यादा पैसे लिए जाने की शिकायते मिली जिसे ध्यान में रख हमने निजी अस्पतालों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनके मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए है ताकि किसी को भी निजी अस्पतालों से कोई शिकायत है तो वे सूचित कर सकते है जिला प्रशासन प्राप्त शिकायतों पर जांच और कार्रवाई करेगी ।कलेक्टर ने कहा कि वेक्सीनेशन के लिए टारगेट जैसी बात नही है ।गांव गांव में टीका लगाने जागरूकता आई है ।टीका लगाने टीम सक्रिय है।लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र में पहुंचे और टीका लगवाएं जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा । 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले नागरिक स्वेच्छा से टीका लगवाएं और खुद व अपने परिवार की रक्षा करें।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि लाक डाउन का कड़ाई से पालन हो इसके लिए जिले के अंतिम छोर में रायपुर रोड ,मुलमुला मोड़ समेत और भी स्थानों में 9पॉइंट बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर जवान तैनात है ताकि दूसरे जिले से लोगो का आवागमन न हो ।लाक डाउन का कड़ाई से पालन के साथ ही जरूरतमंदों को कोई दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है ।अन्य जिले आवश्यक कार्य वश जाने वाले ई पास की सुविधा का लाभ उठा सकते है इसी तरह प्लेन और ट्रैन से यात्रा करने वाले अपनी टिकट दिखा यात्रा कर सकते है साथ ही छात्र छात्राएं जिनकी परीक्षा है वे प्रवेश पत्र दिखाकर कर परीक्षा दिलाने जा सकते है। वेक्सिनेशन और कोरोना टेस्ट कराने वालों को भी लाक डाउन में आने जाने दिया जा रहा है ।इलाज कराने जा रहे मरीजों व उनके सहयोगियों को भी मदद की जा रही है ।उन्होंने कहा अभी प्रतिदिन 20 हजार वेक्सी नेशन हो रहा है उन्होंने लोगो से अपील की कि वे कोरोना नियमों का पालन करते हुए वेक्सिनेशन और कोरोना टेस्ट के लिए खुलकर आगे आएं और कोरिया चैन रोकने में सहयोग करें ।पुलिस का कंट्रोल रूम नंबर भी सार्वजनिक है कोई दिक्कत है तो कंट्रोल रूम में फोन कर सकते हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment