वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में 13 अक्टूबर को निकाली जाएगी विशाल रैली

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) वन्दे मातरम् मित्र मंडल की रविवार, 11 अक्टूबर को आयोजित 270वीं संयुक्त साप्ताहिक बैठक में उपस्थित देशप्रेमियों द्वारा आगामी मंगलवार, 13 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में विशाल राष्ट्रभक्त रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली के माध्यम से एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
रैली मंगलवार, 13 अक्टूबर को सुबह 11:59 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होगी। रैली गोल बाजार, सदर बाजार एवं देवकी नंदन चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचेगी, जहाँ महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी प्रतिभागियों से सुबह 11:30 बजे तक रैली स्थल पर पहुँचने का आग्रह किया गया है।
वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र जैन ने समस्त देशप्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर रैली में सम्मिलित हों और राष्ट्रहित के इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ।
विशेष अपील: जिन साथियों के पास केसरिया जैकेट, भगवा या केसरिया गमछा अथवा कोई अन्य केसरिया पोशाक उपलब्ध है, वे उसे पहनकर अवश्य आएँ, ताकि रैली में एकता, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक भावना का संदेश प्रदर्शित हो।
कार्यक्रम विवरण
- दिनांक: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
- उपस्थिति का समय: सुबह 11:30 बजे
- रैली प्रारंभ: सुबह 11:59 बजे
- प्रारंभ स्थल: लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण, बिलासपुर
- रैली मार्ग: लाल बहादुर शास्त्री स्कूल → गोल बाजार → सदर बाजार → देवकी नंदन चौक → कलेक्ट्रेट
- उद्देश्य: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं एस.आई.आर. के समर्थन में रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपना।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 12, 2026साहस की परेड, सेवा का सम्मान और तकनीक का दम!महानिदेशक सोनाली मिश्रा की मौजूदगी में RPF की 42 वां स्थापना दिवस की भव्य परेड, उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान और रेलवे सुरक्षा के भविष्य की झलक
छत्तीसगढ़October 12, 2026छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026: कोलाहल बढ़ेगा या कम होगा? ठोस संशोधन आवश्यक : नितिन सिंघवी
छत्तीसगढ़October 12, 2026वन्दे मातरम् मित्र मंडल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में 13 अक्टूबर को निकालेगी विशाल रैली
राष्ट्रीयOctober 11, 2026रेलवे सुरक्षा बल का 42 वां स्थापना दिवस समारोह 12 अक्टूबर को रायपुर में भव्य परेड में दिखेगा आरपीएफ का अनुशासन, साहस और कार्यकुशलता का प्रदर्शन, तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की झलक,उत्कृष्ट सेवा के लिए आरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक


