सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगा
नगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें
बिलासपुर । ( वायरलेस न्यूज) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर दिन सोमवार को अमरकण्टक ज़िला अनूपपुर स्थित श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ सोनमुड़ा रोड में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2-00 बजे तक सम्पन्न होगा । उक्त जानकारी देते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया प्रातः 10-00 बजे राष्ट्रीय ध्वज वंदन सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रतिनिधियों का पंजीयन उपरांत प्रातः10-30 बजे से दोपहर 2-00 बजे तक राष्ट्रीय सम्मेलन,प्रस्ताव,प्रबोधन विचार मंथन होगा दोपहर 1-00 बजे से 2-00 बजे तक राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी का अंतिम प्रबोधन होगा संकल्प उपरांत सभी सेनानी परिवार का एक साथ भोजन होगा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनानी परिवार के स्वामी शरदपुरी जी महाराज महंत,अध्यक्ष श्रीयंत्र महामेरु शक्ति पीठ अमरकण्टक धाम,राष्ट्रीय अध्यक्ष सेनानी देशबंधु जी,कार्यकारी अध्यक्ष दिवजेंद्र शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि गणेश शंकर मिश्रा केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त उपाध्यक्ष नीति आयोग छग शासन,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगें
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी जी करेंगें सम्मेलन में प्रमुख वक्ता,वरिष्ट पदाधिकारी का प्रबोधन होगा । सम्मेलन की तैय्यारी व भाग लेने हेतु प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल जी के निर्देशन में आज नगर स्थित इंडियन काफ़ी हाउस पुराना बस स्टेंड में सेनानी परिवार के कुलपति डॉ नरेश तिवारी महर्षिविश्व विद्यालय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,डॉ शकुंतला जितपुरे ज़िला अध्यक्ष ,ई रमेंद्रराव बाबा भैय्या संस्थापक संरक्षक,इंदर टहलियानी कोषाध्यक्ष,सोनम मनीष साहू कार्यालय सचिव,महिला अध्यक्ष डॉ उषा किरण बाजपेयी,युवा मंच अध्यक्ष सौमित्र तिवारी,युवा महासचिव आशीष खंडेलवाल,डॉ नितिन टहलियानी,श्वेता पांडेय,श्रीमती कुमुद वर्मा.अनिल तिवारी,डॉ आर ए शर्मा,किरण शुक्ला,रमेश श्रीवास,हरिहर प्रसाद नामदेव,के के वर्मा,डॉ शिवनाथ श्रीवास,राजेश कुमार जैन.डॉ नीता तिवारी,श्रीमती रजनी दिघ्रस्कर, राम नारायण पटेल सहित नगर के सभी सेनानी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में देश भर के प्रतिनिधी पधार रहे है
उक्त जानकारी देते हुये चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि 1991 से ब्रह्मलीन आचार्य मंडलेश्वर स्वामी सुखदेवा नंद द्वारा निर्मित बहु प्रतीक्षित 36 वर्षों बाद श्री यंत्र महामेरु शक्ति पीठ का पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें माँ लक्ष्मी,माँ सरस्वती,माँ काली,माँ भुवनेश्वरी की चार दिव्य मुख,64 योगिनियों की अक्षुत प्रतिमाओं की पावन प्राण प्रतिष्ठा दक्षिण भारतीय विधि से निर्मित मंदिर का लोकार्पण होगा उन्होंने बतलाया कि सेनानी परिवार के आयोजक अध्यक्ष महंत स्वामी शरदपुरी जी महाराज ने उन्हें शक्ति पीठ का दर्शन कराकर छत्तीसगढ़ राज्य के सेनानी परिवार से अधिक अधिक संखिया में भाग लेने की अपील की है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभपूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुरOctober 10, 2026सेनानी परिवार का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 अक्टूबर को अमरकण्टक में होगानगर के सभी सेनानी परिवार भाग लेंगें
छत्तीसगढ़October 10, 2026सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता के खिलाफ जारी आरोप पत्र को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
राष्ट्रीयOctober 10, 2026“9 शावकों की मां डोटी की विदाई, बांधवगढ़ के जंगल में छाया सन्नाटा”,2011 में हुआ था जन्म, हरदिया क्षेत्र में मृत मिली पार्क की चर्चित बाघिन


