🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभपूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

On: October 10, 2026 2:05 PM

प्रथम हॉस्पिटल का 12वां वार्षिकोत्सव 15 अक्टूबर को, नए कैथलैब का होगा शुभारंभ
पूजन कार्यक्रम के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, संत-महात्माओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति


बिलासपुर। (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) प्रथम हॉस्पिटल अपनी सेवा यात्रा के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को प्रथम हॉस्पिटल वार्षिकोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस अवसर पर अस्पताल की प्रगति के नए अध्याय के रूप में नवीन कैथलैब का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में पूजन-अर्चन, खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन समारोह आयोजित होगा।


पोस्टर के अनुसार, वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद शतरंज, रंगोली, मटका दौड़, खो-खो, क्रिकेट और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, नृत्य, नाटक और अन्य प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
संत-महात्माओं की रहेगी विशेष उपस्थिति
आयोजन में रामकृष्ण मिशन, बिलासपुर के स्वामी श्री सेवारतानंद जी महाराज, श्री यंत्र पीठाधीश्वर महंत स्वामी श्री शरदपुरी महाराज, शांति कुटी आश्रम, अमरकंटक के परमपूज्य महामंडलेश्वर महंत 1008 स्वामी श्री रामभूषण दास जी महाराज, स्वामी श्री शुद्धतानंद जी महाराज, स्वामी श्री जगदीशानंद जी महाराज तथा स्वामी श्री महेशचैतन्य जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
शाम 4 बजे से होगा समापन समारोह
वार्षिकोत्सव का समापन समारोह 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन बहतराई रोड, बिलासपुर स्थित प्रथम हॉस्पिटल परिसर में, सरकंडा पुलिस थाना के पास किया जाएगा। अस्पताल की 12 वर्षों की सेवा यात्रा के इस आयोजन को स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति और नई उपलब्धियों के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment