*छाछ लस्सी पिलाकर किया टिका लगाने वालों का उत्साहवर्धन*
रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काटजू एमआईसी सदस्य एवं पार्षदों के साथ शहर के कई वेक्सीनेसन सेंटर में निरीक्षण करने निकले वही वैक्सीन लगाने वालों के उत्साहवर्धन में उन्हें तथा स्टाफ को छाछ लस्सी आदि पिलाकर अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण कराने अपील किया ।वर्तमान में संक्रमितो की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर के द्वारा lock-down लगाया गया है किंतु वैक्सीन लगाने वालों के लिए अपने नजदीक के सेंटर में जाने की भी अपील की जा रही है उसी क्रम में आज नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार पार्षद संजय चौहान बबलू बरेड एल्डरमैन वसीम खान जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशरफ खान जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव अमृत काट्जू सतनामी समाज के अध्यक्ष बानू खूंटे म्युनिसिपल हाई स्कूल सेंटर और कबीर चौक मंगल भवन सेंटर टीकाकरण करने और लगवाने वालों को छाछ लस्सी पिलाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें कहा कि अपने परिचितों में भी 45 वर्ष के ऊपर वालों को नजदीक के सेंटर में भेजकर वैक्सीन लगाने जरूर कहें तत्पश्चात महापौर एवं टीम ने सत्तीगुड़ी चौक में ड्यूटी दे रहे पुलिस जवानों को उत्साहित करते हुए उन्हें भी छाछ लस्सी पिलाकर सतर्क रहने की अपील की, इसी दौरान मंदिर रोड में बनने वाली डामरीकरण सड़क का भी निरीक्षण कर महापौर ने अपने सक्रियता का परिचय दिया ।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि लॉकडाउन में भी 45 वर्ष के ऊपर अपना आधार कार्ड लेकर नजदीक के वैक्सीन सेंटर में जाकर वेक्सिन लगा सकते हैं यह पूरी तरह से सुरक्षित टीका है टीकाकरण में बुखार आना सामान्य प्रक्रिया है मेरी सभी से अपील है सभी 45 वर्ष से ऊपर व्यक्ति टिका जरूर लगवाएं मास्क का उपयोग ,सामाजिक दूरी बनाए रखें ,साथ ही हाथ धोते हुए अपने और अपने घर को स्वच्छ रखें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

